सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल

Feb 06, 2026 Khulasa Online Reporter 588 व्यूज़
शेयर:
मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल

बीकानेर। फास्टैग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता एक चौंकाने वाला मामला बीकानेर से सामने आया है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी हासम अली की कार बुधवार रात घर के गैरेज में खड़ी थी, लेकिन उसी दौरान उत्तरप्रदेश के उमापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग से 80 रुपए का टोल टैक्स कट गया। हैरानी की बात यह रही कि यह राशि रात करीब दो बजे महज दो मिनट के अंतराल में काट ली गई। कार हासम अली की बहन यासमीन के नाम से पंजीकृत है और फास्टैग भी उन्हीं के मोबाइल नंबर से लिंक है। बुधवार रात टोल कटने का मैसेज आया, लेकिन परिवार ने उसे सुबह देखा। मैसेज पढ़ते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि उस समय कार घर के गैरेज में ही खड़ी थी। वाहन कहीं बाहर गया ही नहीं था। घटना के बाद कार मालिक ने इसे गंभीर तकनीकी गड़बड़ी या फास्टैग के दुरुपयोग की आशंका जताई है। हासम अली ने पूरे मामले को लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।


यह पहला मामला नहीं है। पहले भी बिना वाहन गुजरे फास्टैग से टोल कटने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो स्थायी समाधान निकला। न ही उपभोक्ताओं का भरोसा पूरी तरह बहाल हो पाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर घर में खड़े वाहन से भी टोल कट सकता है, तो फास्टैग की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल कार मालिक साइबर थाना और संबंधित टोल एजेंसी की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें