बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा...
बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा...
बीकानेर। नोखा के बुधरो की ढाणी निवासी रामनिवास बिश्नोई ने पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि कंपनी के अधिकारियों ने उनके खेत में फसल नष्ट कर दी और मुआवजा नहीं दिया, साथ ही फर्जी तहसीलदार आदेश भी दिखाए। रामनिवास बिश्नोई के अनुसार, उनका नोखागांव स्थित बुधरोकी ढाणी में अपनी पत्नी सोमादेवी के साथ संयुक्त खेत है, जिसमें एक ट्यूबवेल भी है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों ने उनके खेत में एल.ओ.सी. नंबर 12/2 टॉवर खड़ा किया।
टॉवर के फाउंडेशन के समय लगभग 3 बीघा फसल नष्ट हो गई, और टॉवर लगाते समय 5 बीघा फसल तथा पेड़-पौधे भी बर्बाद हो गए। बिश्नोई का आरोप है कि पावर ग्रिड के कर्मचारी राजसतन और राजेश ने उन्हें एक पत्र दिखाकर कहा कि यह तहसीलदार का आदेश है और इसलिए पेड़-पौधे नष्ट किए जा रहे हैं, जिसका 4,25,506 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
