सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Feb 25, 2026 Khulasa Online Reporter 2364 व्यूज़
शेयर:
3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मार्च 2026 की शुरुआत एक खास खगोलीय घटना के साथ होने जा रही है. दरअसल, 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जो कि करीब 3 घंटे 27 मिनट तक प्रभावशाली रहेगा. इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और समापन 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. इसकी खास बात यह है कि यह भारत समेत पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र के कई हिस्सों में दिखाई देगा. इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य, जैसे गृह प्रवेश या नई शुरुआत, करने से बचने की सलाह दी जाती है. खासकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखने और सभी लोगों को शांत मन बनाए रखने की जरूरत होती है. 

किन राशियों को रहना होगा सतर्क
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मन बेचैन रह सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. कामकाज की जगह पर तनाव बढ़ सकता है. अधिकारियों से अनबन की स्थिति बन सकती है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. निवेश में सावधानी बरतनी जरूरी होगी. परिवार और दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, थकान या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. पैसा अटक सकता है या वापस मिलने में देरी हो सकती है.  नौकरी और व्यापार दोनों में उतार-चढ़ाव संभव है. सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. छिपे हुए विरोधी परेशान कर सकते हैं. मानसिक तनाव बढ़ेगा और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. सेहत के मामले में पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. 

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय थोड़ी उलझनें और रुकावटें लेकर आ सकता है. काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है. खर्च बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस हो सकती है. परिवार में तनाव और करीबी लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं. मानसिक अस्थिरता और नींद की कमी भी परेशान कर सकती है. यात्रा में सावधानी रखें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. 

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें