सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

शादी के दिन ही दो दुल्हनों की मौत, सगी बहनों की आज आनी थी बारात

Feb 22, 2026 Khulasa Online Reporter 2738 व्यूज़
शेयर:
शादी के दिन ही दो दुल्हनों की मौत, सगी बहनों की आज आनी थी बारात

शादी के दिन ही दो दुल्हनों की मौत, सगी बहनों की आज आनी थी बारात

जोधपुर में 2 दुल्हनों की शादी के दिन मौत हो गई। सगी बहनों की आज ही शादी होने वाली थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे दोनों दुल्हनों की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, सूचना पर पुलिस पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मामला सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव का है। ADCP पश्चिम रोशन मीणा ने बताया- मणाई गांव के रहने वाले दीपसिंह की बेटियां शोभा सिंह (25) और विमला सिंह (23) की मौत हुई है। दोनों की शादी तय थी और आज ही बारात आने वाली थी। दोनों बहनें निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। लड़कियों के मामा जसवंत सिंह ने कहा- दोनों भांजी शादी से खुश नहीं थी।

ADCP ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे दोनों की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद, रात करीब 12 बजे दोनों दुल्हनों की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। गांव के ही एक कंपाउंडर को बुलाया गया, जिसने उनकी हालत देखकर तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सुबह 3 बजे के आसपास उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शवों को घर ले आए।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें