सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

1 अप्रेल से नया सत्र शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, कॉपी जांच से मना करने वाले शिक्षकों पर होगा एक्शन

Feb 26, 2026 Khulasa Online Reporter 436 व्यूज़
शेयर:
1 अप्रेल से नया सत्र शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, कॉपी जांच से मना करने वाले शिक्षकों पर होगा एक्शन


1 अप्रेल से नया सत्र शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, कॉपी जांच से मना करने वाले शिक्षकों पर होगा एक्शन
सिरोही। एक अप्रेल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केन्द्रों से उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहण केन्द्रों और बोर्ड कार्यालय तक पहुंचने के साथ ही मूल्यांकन कार्य भी किया जा रहा है।
बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य में असहमति जताने वाले शिक्षकों के नाम, पदस्थापन, मोबाइल नम्बर और शाला दर्पण आईडी मांगी है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 28 फरवरी को समाप्त होगी, जबकि उच्च माध्यमिक परीक्षा 11 मार्च तक चलेगी।
इस बार एक अप्रेल से नया सत्र शुरू करने को लेकर बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी अप्रेल से पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड की परीक्षा जिले के 77 केन्द्रों पर हो रही है।
महात्मा गांधी पुराना भवन को बनाया संग्रहण केन्द्र
बोर्ड परीक्षा को लेकर राजकीय महात्मा गांधी पुराना भवन को संग्रहण केन्द्र बनाया गया है, जहां उत्तर पुस्तिकाएं पुख्ता सुरक्षा के बीच जमा की जा रही ही है। वहीं पीएमश्री राजकीय बालिका विद्यालय सिरोही को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। जिले में इस बार 10वीं बोर्ड में सरकारी व निजी स्कूलों के कुल 16987 विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड में 11477 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
असहमति जताने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शाला दर्पण पर पंजीकृत शिक्षकों को कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से आवंटित कर संग्रहण केन्द्रों पर भेजा जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी शैक्षणिक सत्र एक अप्रेल से शुरू करने के लिए परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी किया जाना है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन कार्य में असहमति जताने वाले शिक्षकों व परीक्षकों के नाम, पदस्थापन, मोबाइल नम्बर और शाला दर्पण आईडी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें