सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

हर काम देश के नाम : सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का शानदार एयर शो जयपुर मे होगा

Feb 17, 2026 Khulasa Online Reporter 13 व्यूज़
शेयर:
हर काम देश के नाम : सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का शानदार एयर शो जयपुर मे होगा

हर काम देश के नाम : सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का शानदार एयर शो जयपुर मे होगा

जयपुर। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम, जिसे “भारतीय वायुसेना के ऐम्बेसडर्स ” के रूप में जाना जाता है, अपनी अद्भुत सटीकता, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। लाल-सफेद रंग के आकर्षक हॉक MK-132 जेट विमानों पर उड़ान भरने वाली यह विशिष्ट टीम रोमांचक करतबों की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करती है। खूबसूरत लूप, रोमांचक बैरल रोल से लेकर गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देती उलटी उड़ान और दर्शकों की पसंदीदा ‘डीएनए’ एरोबैटिक संरचना तक—हर प्रदर्शन पायलटों की बेजोड़ दक्षता और समन्वय का प्रमाण होता है। यह टीम जल्द ही जयपुर के आसमान में जलमहल के ऊपर 20 और 22 फरवरी को होने वाले भव्य 9 विमान प्रदर्शन में अपने करतब दिखाएगी।

    इस टीम की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम होने का गौरव रखती है और दुनिया की चुनिंदा एरोबैटिक टीमों में से एक है। इस असाधारण टीम ने देश विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शन किए हैं और चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का प्रतिनिधित्व किया है।

    सूर्य किरण टीम में एच.ए.एल द्वारा भारत में लाइसेंस प्राप्त निर्माण किए गए 9 हॉक Mk-132 विमान शामिल हैं, जो 5 मीटर से भी कम दूरी पर बेहद करीबी गठन में उड़ान भरते हैं। टीम में कुल 14 पायलट हैं। टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी हैं, जो सु-30 एमकेआई के अनुभवी पायलट हैं। डेप्यूटी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह हैं। अन्य पायलटों में विंग कमांडर जसदीप सिंह, स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ, स्क्वाड्रन लीडर विष्णु, स्क्वाड्रन लीडर दिवाकर शर्मा, स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल, स्क्वाड्रन लीडर एडवर्ड प्रिंस, स्क्वाड्रन लीडर ललित वर्मा और विंग कमांडर राजेश काजला शामिल हैं। तकनीकी टीम का नेतृत्व विंग कमांडर अभिमन्यु त्यागी, विंग कमांडर संदीप धायल और फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनील शर्मा करते हैं। टीम के कमेंटेटर और प्रशासक फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू हैं।

    टीम के तीन पायलट जयपुर से हैं—विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह।

    टीम के सभी सदस्य अपने आदर्श वाक्य “सदैव सर्वोत्कृष्ट” (Always the Best) के अनुरूप उत्कृष्टता की भावना को जीते हैं। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम उत्कृष्टता की भावना का प्रतीक है। पायलट जटिल एरोबैटिक करतबों में निपुणता हासिल करने के लिए कठोर प्रशिक्षण से गुजरते हैं, जहाँ उनकी विशेषज्ञता और बेदाग तालमेल करीबी गठन में उड़ान का आधार बनता है।

    हाल ही में सूर्यकिरण टीम के हॉक Mk -132 विमानों में एक महत्वपूर्ण स्वदेशी संशोधन किया गया है—रंगीन धुआं उत्पन्न करने में सक्षम स्मोक पॉड्स का एकीकरण। यह भारतीय वायुसेना के 11 बेस रिपेयर डिपो, नासिक में देश के भीतर विकसित किया गया है, जिससे टीम अपने हवाई प्रदर्शन के दौरान आसमान में तिरंगे के रंग—केसरिया, सफेद और हरा—बिखेर सकती है। यह न केवल प्रदर्शनों को और अधिक आकर्षक बनाता है, बल्कि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और नवाचार में भारत की उपलब्धियों का गर्वपूर्ण प्रतीक भी है।

टीम की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्राप्त की जा सकती है:
इंस्टाग्राम (@suryakiran_iaf), एक्स / ट्विटर (@Suryakiran_IAF), फेसबुक (@Suryakiran Aerobatic Team)
और यूट्यूब (@Suryakiran_IndianAirForce)।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2