सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

भारतीय सेना और महात्मा गांधी चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक स्वास्थ्य समझौता

Feb 03, 2026 Khulasa Online Reporter 68 व्यूज़
शेयर:
भारतीय सेना और महात्मा गांधी चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक स्वास्थ्य समझौता

‘हर काम देश के नाम’

भारतीय सेना और महात्मा गांधी चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक स्वास्थ्य समझौता

जयपुर, मंगलवार, 03 फरवरी 2026

भारतीय सेना और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी ने 03 फ़रवरी 2026 को एक ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए, जो सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों तथा उनके आश्रितों को चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 यह समझौता सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ़्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जो इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है। इस सहयोग का उद्देश्य भारतीय सेना के कर्मियों के आश्रितों को छात्रवृत्ति प्रदान करना और सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ उपलब्ध कराना है।

 समझौते के तहत महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी डेंटल कॉलेज में प्रवेश पाने वाले सैन्य कर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को 1,00,000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ एंड साइंस के अन्य संबद्ध स्वास्थ्य संस्थानों में प्रवेशित विद्यार्थियों को निर्धारित ट्यूशन फ़ीस के 33% के बराबर छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

 समझौते के अंतर्गत, सेना के चिकित्सा संस्थानों में जो उन्नत उपचार सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं और जो उपचार एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के अंतर्गत भी कवर नहीं होता, उन परिस्थितियों में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को नि:शुल्क चिकित्सा प्रदान की जाएगी ।

 यह साझेदारी MGUMST की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

*ले कर्नल निखिल धवन*

*जन संपर्क अधिकारी (रक्षा)*

*जयपुर (राजस्थान)*

*मोबाइल: 9996567554*

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें