बीकानेर:: खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत
बीकानेर: खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत
बीकानेर। खेत में काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। मामला खाजूवाला क्षेत्र के गांव 7 पीएचएम का है, प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत में पाइप लाइन बदलने का काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव 7 पीएचएम निवासी 60 वर्षीय रामलाल मेघवाल पुत्र रामायण के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के किसानों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें