सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

जानिए, केंद्र के बजट में राजस्थान को क्या मिला

Feb 01, 2026 Khulasa Online Reporter 1698 व्यूज़
शेयर:
जानिए, केंद्र के बजट में राजस्थान को क्या मिला

जानिए, केंद्र के बजट में राजस्थान को क्या मिला

जयपुर। केंद्रीय बजट में राजस्थान को केंद्रीय करों (टैक्स) से हिस्सेदारी के तौर पर 90 हजार 445 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजस्थान को इस बार केंद्रीय करों से पिछले बजट की तुलना में 6505.40 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे।

पिछले साल के बजट में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर राजस्थान को 84,487.83 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। जो बाद में रिवाइज्ड होकर 83,940.45 करोड़ रुपए हो गए थे।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट में राज्यवार दिए गए हिस्से में इसका ब्योरा दिया है। राजस्थान को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में इस बार राज्यवार प्रतिशत के हिसाब से कटौती देखने को मिली है।

पिछले बजट में केंद्रीय करों में राजस्थान की हिस्सेदारी 6.026 प्रतिशत थी, जो इस बार घटकर 5.926 प्रतिशत हो गई है।

इनकम टैक्स से सबसे ज्यादा 32 हजार करोड़ मिलेंगे

2026-27 में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से राजस्थान को इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स से सबसे ज्यादा फंड मिलेगा। सबसे ज्यादा इनकम टैक्स में हिस्सेदारी से 32,187.25 करोड़ का फंड मिलेगा। कॉर्पोरेट टैक्स से राजस्थान की हिस्सेदारी के 26550.56 करोड़ मिलेंगे।

राजस्थान के सभी जिलों में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

केंद्रीय बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। राजस्थान में 41 जिले हैं। इस तरह केंद्र की योजना के तहत राजस्थान में 41 गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। योजना का विस्तृत ब्योरा बाद में जारी होगा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1