राजस्थान में कश्मीर के 5 संदिग्ध हिरासत में लिए गए, जांच में जुटी आर्मी इंटेलिजेंस-सीआईडी
राजस्थान में कश्मीर के 5 संदिग्ध हिरासत में लिए गए, जांच में जुटी आर्मी इंटेलिजेंस-सीआईडी
कोटा। कोटा में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार सुबह 8 बजे कश्मीर के रहने वाले 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों बारामुला के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बारामूला में मदरसा निर्माण के लिए कोटा की मुस्लिम बस्तियों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से भी 2 कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था।
भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया- पिछले 4 दिनों में 2 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 संदिग्धों को डिटेन किया गया है। भीमगंज मंडी इलाके से पकड़े गए तीनों व्यक्ति बारामुला के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि 3 दिन पहले मकबरा थाना इलाके से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिटेन किए गए लोग कोटा की मुस्लिम बस्तियों में बारामुला में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा इकट्ठा करने की बात कह रहे थे। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनके दावों की सत्यता की जांच कर रही है।
सभी संदिग्ध पुलिस हिरासत में
फिलहाल सभी संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे जुड़े दस्तावेजों, संपर्कों और गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
