सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले - राहुल भी अपमानित हैं, फिर मेरे अपमान की क्या कीमत; 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

Feb 19, 2026 Khulasa Online Reporter 766 व्यूज़
शेयर:
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले - राहुल भी अपमानित हैं, फिर मेरे अपमान की क्या कीमत; 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले - राहुल भी अपमानित हैं, फिर मेरे अपमान की क्या कीमत; 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल 

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गुरुवार को कहा कि मैंने राहुल गांधी से कहा कि मैं पार्टी में अपमानित महसूस कर रहा हूं। तो उन्होंने कहा कि वह भी अपमानित हैं। फिर मेरे अपमान की क्या कीमत रह जाती है? मैं इतना अपमान सहने की क्षमता नहीं रखता।

बोरा ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया था। उसी दौरान राहुल गांधी से ये बातचीत हुई थी।

भूपेन बोरा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बोरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वे 22 फरवरी को पार्टी की सदस्यता लेंगे।

बोरा ने कहा कि किया प्रियंका गांधी के असम दौरे से पहले 9 तारीख को बैठक हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि जल्द गठबंधन बनाया जाए और इसकी जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। प्लान था कि प्रियंका गांधी के पहुंचने पर सभी दल मिलकर गठबंधन की घोषणा करेंगे।

बोरा ने दावा किया कि गौरव गोगोई ने गठबंधन इसलिए तोड़ा क्योंकि गठबंधन सरकार बनने पर वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। कई सीनियर नेताओं का भी अपमान हुआ है। अब पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश करेगी।

बोरा बोले- पिता का स्टेडियम बनाने का सपना था

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि बोरा ने भाजपा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से 50 करोड़ रुपए लिए हैं। इस पर बोरा ने कहा कि अगर कोई मुझे 50 करोड़ रुपए देगा, तो मैं प्रेस के सामने लूंगा।

बोरा ने कहा कि उनके पिता का सपना एक स्टेडियम बनाने का था। इसके लिए 12 बीघा जमीन अलग रखी गई थी। मैं दो बार विधायक रहा, लेकिन यह सपना पूरा नहीं कर सका। मेरे पिता का 2019 में निधन हो गया।

बोरा ने कहा कि आधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए 50 करोड़ रुपए भी पर्याप्त नहीं होंगे, लेकिन यदि इतनी राशि मिलती है तो वह काम शुरू कर देंगे।

32 साल से कांग्रेस से जुड़े थे बोरा, दो बार विधायक रहे

असम में 126 विधानसभा सीटों पर मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। भूपेन बोरा राज्य में कांग्रेस के बड़े नेता थे। वे 32 साल से कांग्रेस से जुड़े थे। वे 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं। बोरा 2026 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिहपुरिया या रंगनदी से चुनाव लड़ सकते हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें