सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 2715 व्यूज़
शेयर:
120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Grah Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 की शुरुआत से ही ग्रहों की चाल असाधारण संकेत दे रही है. फरवरी का महीना खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ राशि में एक साथ कई ग्रह आने वाले हैं जिसमें राहु, बुध और शुक्र पहले से ही यहां मौजूद हैं, फिर 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल के प्रवेश से यह संयोग और प्रभावशाली हो जाएगा. महीने के अंत तक कुंभ में पांच प्रमुख ग्रह एक साथ सक्रिय रहेंगे, जिसका असर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के रूप में दिखाई दे सकता है.
 
द्रिंक पंचांग के अनुसार, मार्च में तस्वीर बदलती नजर आएगी. 2 मार्च को शुक्र और 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि पहले से स्थित हैं. इस तरह मीन में सूर्य-शुक्र-शनि का विशेष संयोग बनेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ऐसा संयोग कई दशकों बाद बन रहा है. यह समय कुछ राशियों के लिए स्थिरता और उन्नति लाएगा, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं वे 4 राशियां, जिनके लिए यह समय खास साबित हो सकता है.

वृषभ राशि
 आपके लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में मजबूती देने वाली है. लंबे समय से जिस स्थिरता की तलाश थी, वह अब मिलने के संकेत हैं. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही सम्मान और लाभ भी मिलेगा. बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से फायदा हो सकता है. परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस दिनचर्या संतुलित रखें.
 
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में नई पहचान मिल सकती है. पार्टनर या जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

धनु राशि
भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. शिक्षा, करियर और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पुराने विवाद या आर्थिक उलझनें धीरे-धीरे सुलझेंगी. नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार का सहयोग मिलेगा. मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी.

मकर राशि
आपके लिए यह समय व्यावहारिक लाभ लेकर आएगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं या पुरानी योजना से अचानक फायदा हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी. घर-परिवार में संतुलन बना रहेगा. छोटे-मोटे तनाव संभव हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी.

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें