सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

सुथार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Feb 15, 2026 Khulasa Online Reporter 167 व्यूज़
शेयर:
सुथार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

सुथार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
बीकानेर। सुथार समाज द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को सादुल क्लब मैदान पर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 4 फ़रवरी से शुरू हुआ टूर्नामेंट पदम ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कई दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में समाज की कुल 16 टीमों ने खेल भावना और भाईचारे का शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला भीनासर आर पार और बॉयज इलेवन के मध्य बेहद रोमांचक रहा, जिसमें विजेता भीनसर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 7वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच दीपक सुथार रहे टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजबंधु और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता के मेन ऑफ़ द सीरिज वासु सुथार रहे 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि गौ सेवी संत पदमा राम जी कुलरिया के यशस्वी सुपौत्र पदम ग्रुप के डायरेक्टर पुखराज कुलरिया, श्रीविश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल जी सुथार, सूत्रधार संपति ट्रस्ट के अध्यक्ष राधाकिश्न सुथार, सिथेसिस डायरेक्टर जेठमल कुलरिया, गंगाशहर थाना सीआई परमेश्वर सुथार, बीकानेर हार्ट हॉस्पिटल के डॉ जयकिशन सुथार, श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के अध्यक्ष भोमराज सुथार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। पदम ग्रुप कंपनीज के डारेक्टर पुखराज कुलरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि समाज में एकता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

परमेश्वर सुथार बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगकर्ताओं और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी वितरित किए गए और सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी गई। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही समाज में उत्साह और एकजुटता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें