शहर के इस इलाकें में युवक का रास्ता रोककर चाकू से किया हमला, पीबीएम में भर्ती
शहर के इस इलाकें में युवक का रास्ता रोककर चाकू से किया हमला, पीबीएम में भर्ती
बीकानेर। रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करना व उस पर चाकूबाजी करने का मामला शहर के नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 23 फरवरी को लालगढ़ रोड़ महाराजा प्रताप गेट के पास हुई। इस संबंध में रामपुरा बस्ती गली नंबर 11 निवासी रुकसाना बानो पत्नी फारुख ने जुनैद आदिल अन्य तीन-चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा साहिल को लालगढ़ रोड़ महाराजा प्रताप गेट के पास जुनैद आदि अन्य तीन-चार व्यक्तियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा चाकूबाजी की, जिससे साहिल की छाती पर चोट आई। जिसके बाद साहिल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई सुनिता को सौंपी गई है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
