इस निजी विद्यालय में कक्षा अध्यापिका ने छात्रा को बुरी तरह पीटा, प्रधानाचार्य सहित तीन जनों पर मामला दर्ज
इस निजी विद्यालय में कक्षा अध्यापिका ने छात्रा को बुरी तरह पीटा, प्रधानाचार्य सहित तीन जनों पर मामला दर्ज
बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका ने एक बच्ची को बुरी तरह से पीटा है। गंगाशहर थाने से मिली जानकारी के अनुसार विजय कंवर पत्नी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी बेटी खुनन्त कंवर उम्र 7 साल जो कृष्णा पब्लिक स्कूल उदयरामसर में पढ़ती है। दिनांक 18 फरवरी को मेरी बेटी की क्लास टीचर कोमल शर्मा ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की है। 19 फरवरी को मै मेरी बेटी खुशवन्त कंवर की स्कूल उदयरामसर जाकर मेरी बेटी के साथ हुई मारपीट की शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी सुरेश देवी यादव से की तो दोनों ने मेरी बात सुनने की बजाय मेरे साथ गाली गलौच की व बदत्तमिजी की। पुलिस ने विजय कंवर की रिपोर्ट पर क्लाश टीचर कोमल शर्मा व प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी सुरेश देवी यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सवाई सिंह हैड कानि को दी गई है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें