टी-20 वल्र्ड कप में भारत का विजयी आगाज, यूएसए को इतने रनों से हराया; सूर्यकुमार के बाद सिराज चमके
टी-20 वल्र्ड कप में भारत का विजयी आगाज, यूएसए को इतने रनों से हराया; सूर्यकुमार के बाद सिराज चमके
मुंबई। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में USA को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन स्कोर किए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
