जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया
जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया
बीकानेर। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी है। इस सम्बंध में केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार वर्तमान में राजस्थान एनएसयूआई के अध्यक्ष और छात्र राजनीति में अपना परचम लहराने वाले विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह न केवल विनोद जाखड़ के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है क्योंकि एनएसयूआई के 55 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कमान राजस्थान के किसी नेता को सौंपी गई है। विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जाखड़ पर प्रदेश के दिग्गज नेता सचिन पायलट का वृदहस्त है और लगातार पायलट कैंप से जुड़े रहें है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
