सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

शादी के 13 दिन बाद ही पति पत्नी को छोडक़र पुर्तगाल चले गए, अब पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Feb 01, 2026 Khulasa Online Reporter 1727 व्यूज़
शेयर:
शादी के 13 दिन बाद ही पति पत्नी को छोडक़र पुर्तगाल चले गए, अब पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी


शादी के 13 दिन बाद ही पति पत्नी को छोडक़र पुर्तगाल चले गए, अब पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
बीकानेर ।  दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा के एक मामले में शादी के 13 दिन बाद ही पत्नी को छोडक़र पुर्तगाल चले गए पति के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय में ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने रेगुलर लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया निवासी शालू सोलंकी की ओर से पारिवारिक न्यायालय में परिवाद पेश किया गया था। परिवाद में बताया गया कि 15 जुलाई, 24 को उसकी शादी नत्थूसर बास के मालियों का मोहल्ला निवासी महादेव सोलंकी से हुई थी। शादी की पहली रात को पति ने उससे झगड़ा किया और 13 दिन बाद ही 29 जुलाई को उसे छोडक़र पुर्तगाल चला गया जहां वह बड़ी कंपनी में नौकरी करता है। उसका स्वयं का कारोबार भी है। पति के जाने के बाद ससुरालवालों ने भी शालू का रखने से मना कर दिया और दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की ओर से सुनीता दीक्षित, विजय दीक्षित और भावना ने पैरवी की। इस मामले में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने महादेव सोलंकी के खिलाफ एलओसी जारी की है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक सक्षम कोर्ट या संबंधित एजेंसी की ओर से हटाने का आदेश ना दिया जाए। एलओसी जारी होने के बाद महादेव के भारत आने पर वह किसी भी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरता है तो इमीग्रेशन क्लियरेंस नहीं होगी और राजस्थान पुलिस व संबंधित जांच एजेंसी को सूचना दी जाएगी। गौरतलब है कि कोर्ट ने पूर्व में महिला को भरण-पोषण और अन्य खर्च के प्रतिमाह 30,000 रुपए दिए जाने के आदेश जारी किए थे। इसमें पति की अनुपस्थिति रहने और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है।

 

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1