सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव जारी, संतों की गुहार पर अनशन समाप्त, कानून की मांग बरकरार

Feb 06, 2026 Khulasa Online Reporter 942 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव जारी, संतों की गुहार पर अनशन समाप्त, कानून की मांग बरकरार

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव जारी, संतों की गुहार पर अनशन समाप्त, कानून की मांग बरकरार

खुलासा न्यूज़। बीकानेर में 2 फरवरी से खेजड़ी बचाने को लेकर महापड़ाव लगातार जारी है। वहीं 3 फरवरी से शुरू हुआ अनशन 5 फरवरी की देर रात संतों की गुहार के बाद समाप्त कर दिया गया। संतों ने अपने हाथों से अनशनकारियों को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि खेजड़ी संरक्षण को लेकर महापड़ाव आज भी जारी है। महापड़ाव में लगातार एक ही मांग की जा रही है कि खेजड़ी वृक्षों को सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द सख्त कानून बनाया जाए। गुरुवार दोपहर को सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलनकारियों और संतों से वार्ता की थी। वार्ता के दौरान दो संभागों में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने के आश्वासन के बाद संतों का अनशन तुड़वाया गया था।

इसके बावजूद आमजन और पर्यावरण प्रेमी अनशन पर डटे रहे और कानून बनाए जाने की मांग करते रहे। देर शाम मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान के बाद पर्यावरण प्रेमियों ने सरकार की बात को स्वीकार किया और देर रात अनशन समाप्त किया गया। आज महापड़ाव का पांचवां दिन है। सैकड़ों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी अब भी मौके पर डटे हुए हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, और अधिक पर्यावरण प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। संतों के सानिध्य में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव लगातार जारी है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें