सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: शहर यहां खुलेंगे किसान सुविधा केन्द्र, खर्च होंगे इतने करोड़

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 315 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: शहर यहां खुलेंगे किसान सुविधा केन्द्र,  खर्च होंगे इतने करोड़

बीकानेर: शहर यहां खुलेंगे किसान सुविधा केन्द्र,  खर्च होंगे इतने करोड़ 

बीकानेर। शहर की फल-सब्जी मंडी और चार ग्रामीण इलाकों की अनाज मंडियों में किसानों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्दी ही उनके लिए किसान सुविधा केन्द्र खुलेंगे और रसोई, प्याऊ, शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। बीकानेर शहर की फल-सब्जी मंडी और ग्रामीण इलाकों में किसानों को शिकायत रहती थी कि अनाज मंडियों में उन्हें मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याओं पर सुनवाई ही नहीं होती। इसे देखते हुए अब बीकानेर शहर की फल-सब्जी मंडी सहित नोखा, खाजूवाला, लूणकरणसर और बज्जू की अनाज मंडियों में किसान सुविधा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है। 

इसके अलावा फल-सब्जी मंडी और अनाज मंडियों के मुख्य द्वार पर रसोई, प्याऊ और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जिला परिषद की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजे गए थे जो मंजूर कर लिए गए हैं। सरकार ने इसके लिए 1.25 करोड़ रुपए का बजट भी दे दिया है। फल-सब्जी मंडी और चारों अनाज मंडियों में 25-25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। किसान सुविधा केन्द्र में परेशानियों का समाधान होगा। इसके अलावा उनके लिए न्यूनतम दरों पर भोजन की व्यवस्था होगी। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से 1.25 करोड़ रुपए का बजट मिल गया है। जल्दी ही टेंडर होंगे और एक माह में निर्माण शुरू हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों में पंचायत समिति और शहर में नगर निगम के माध्यम से निर्माण कराया जाएगा। इससे फल-सब्जी मंडी और अनाज मंडियों में आने वाले किसानों, ग्रामीणों की परेशानियां दूर होंगी।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें