सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

लॉरेंस गैंग की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट : यहां चलाती थी ब्यूटी पार्लर; बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी संग करती थी ये काम

Feb 19, 2026 Khulasa Online Reporter 2225 व्यूज़
शेयर:
लॉरेंस गैंग की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट : यहां चलाती थी ब्यूटी पार्लर; बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी संग करती थी ये काम

लॉरेंस गैंग की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट : यहां चलाती थी ब्यूटी पार्लर; बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी संग करती थी ये काम

अपराध की दुनिया में अब पुरुषों का ही वर्चस्व नहीं रहा। महिलाएं भी 'लेडी डॉन' के रूप में तेजी से इस क्षेत्र में अपनी पैठ बना रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा है। गर्लफ्रेंड की पहचान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है। गैंग में 'मैडम जहर' के नाम से जानी जाने वाली नेहा की गिरफ्तारी ने अंडरवर्ल्ड के महिला शक्ति के बढ़ते प्रभाव को एक बार फिर उजागर किया है।

जांच में सामने आया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा, असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का जिम्मा भी संभाल रही थी। पुलिस ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से ड्रग्स की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

'मैडम जहर' का खूंखार कनेक्शन

खुशनुमा अंसारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है। इन दोनों का रिश्ता पिछले सात वर्षों से चला आ रहा है। बॉबी कबूतर ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। इसके अलावा आरोपियों को गायक के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई थी। 

गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने गुरुग्राम गया था

महफूज उर्फ बॉबी कबूतर गर्लफ्रेंड के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह सात वर्षों में पहली बार पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से बाहर निकला था। गर्लफ्रेंड नेहा उससे बार-बार शॉपिंग कराने की जिद कर रही थी। गुरुग्राम से जब वह दिल्ली लौट रहा था तो सीआई ने बीच में ही उसकी गाड़ी को रोका और चारों को गिरफ्तार किया।

स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड सीलमपुर इलाके की है और पेशे से ब्यूटीशियन है। महफूज उर्फ बॉबी कबूतर नेहा को दिल्ली के मॉल में इसलिए नहीं ले गया कि कोई उसे पहचान लेगा। ऐसे में वह गुरुग्राम के एक मॉल में शॉपिंग करने गया था। मॉल में उसने जूते आदि देखे, मगर उसे ज्यादा सामान पसंद नहीं आया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंजाबी गायक की हत्या से पहले वह रेकी करने पंजाब गया था। इसके बाद वह सीलमपुर आ गया और फिर कभी बाहर नहीं निकला। यहां तक वह पड़ोस की कॉलोनियों में भी नहीं गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसके सीलमपुर से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें