सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव: 73 नियम बदले, टेस्ट में आखिरी ओवर अब हर हाल में पूरा होगा

Feb 04, 2026 Khulasa Online Reporter 964 व्यूज़
शेयर:
क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव: 73 नियम बदले, टेस्ट में आखिरी ओवर अब हर हाल में पूरा होगा

क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव: 73 नियम बदले, टेस्ट में आखिरी ओवर अब हर हाल में पूरा होगा

खुलासा न्यूज़। क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। कुल 73 नियमों में संशोधन किया गया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। यह 2022 के बाद नियमों में सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। इन बदलावों में टेस्ट क्रिकेट के आखिरी ओवर, डेड बॉल, ओवरथ्रो, बाउंड्री कैच, विकेटकीपर की पोजीशन और बल्लों से जुड़े अहम नियम शामिल हैं। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने अपनी वेबसाइट पर इन बदलावों की जानकारी दी है।

बदले गए प्रमुख नियम
1. टेस्ट मैच में दिन के आखिरी ओवर का नियम बदला
अब टेस्ट मैच में दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा कराया जाएगा, भले ही उस ओवर के दौरान विकेट गिर जाए। MCC के अनुसार, पहले नियम में यह अनुचित था कि विकेट गिरने पर नया बल्लेबाज आए बिना ही दिन का खेल समाप्त हो जाता था, जिससे खेल का रोमांच कम हो जाता था।
नए नियम के तहत यदि परिस्थितियां अनुकूल होंगी, तो आखिरी ओवर पूरी तरह खेला जाएगा।

2. ओवरथ्रो और ‘डेड बॉल’ की नई परिभाषा
अब ओवरथ्रो तभी माना जाएगा, जब फील्डर विकेट पर थ्रो करे और गेंद आगे निकल जाए। बाउंड्री के पास गेंद रोकते समय हाथ से फिसलना मिसफील्ड माना जाएगा, ओवरथ्रो नहीं। डेड बॉल के लिए अब यह जरूरी नहीं कि गेंद विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथ में ही हो। अगर गेंद किसी भी फील्डर के पास पहुंच जाए या मैदान पर रुक जाए और अंपायर को लगे कि रन संभव नहीं है, तो वह गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है।

3. लेमिनेटेड बैट को सशर्त मंजूरी
MCC ने लेमिनेटेड (टाइप-डी) बैट को ओपन एज क्लब क्रिकेट में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ये बैट दो या तीन लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर बनाए जाते हैं और पारंपरिक बैट से सस्ते होते हैं।

4. हिट विकेट नियम हुआ और स्पष्ट
शॉट खेलने के बाद संतुलन बिगड़ने पर यदि बल्लेबाज खुद स्टंप्स पर गिरता है, तो आउट होगा। फील्डर से टकराने के कारण स्टंप गिरने पर नॉट आउट माना जाएगा। बल्ला हाथ से छूटकर सीधे स्टंप्स पर लगे तो आउट, लेकिन पहले फील्डर या विकेटकीपर को छूने पर नॉट आउट।

5. गेंद के लिए नए मानक तय
महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए गेंदों को अब तीन साइज में बांटा गया है—
साइज-1: पुरुष क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली मौजूदा गेंद
साइज-2: महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए (हल्की और छोटी)
साइज-3: छोटे बच्चों के लिए सबसे हल्की गेंद
MCC के अनुसार, गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा मानक तीनों साइज में समान रहेंगे।

MCC ही बनाता है क्रिकेट के नियम

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की स्थापना 1787 में लंदन में हुई थी। MCC ने 1788 में क्रिकेट के पहले आधिकारिक नियम बनाए थे। भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का संचालन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) करता है, लेकिन क्रिकेट के नियमों का कॉपीराइट आज भी MCC के पास है।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें