सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 80 कार्टन शराब जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Feb 05, 2026 Khulasa Online Reporter 568 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 80 कार्टन शराब जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर: अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 80 कार्टन शराब जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल के कट्टों के बीच बेहद चालाकी से छिपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) पवन कुमार भदौरिया तथा रेंज स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनिया के नेतृत्व में की गई। समन्वय रतननगर थाना पुलिस के साथ रहा। कार्रवाई 5 फरवरी को अंजाम दी गई। टीम प्रभारी संदीप पूनिया के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— राजेश उर्फ कालू पुत्र महावीर सिंह जाट (30), निवासी मुंढाल, तहसील भिवानी ,सुमित उर्फ सूरज पुत्र सतपाल जाट (28), निवासी सुंदरपुर, तहसील रोहतक, हरियाणा

दोनों के कब्जे से ट्रक-ट्रेलर जब्त किया गया। तलाशी में ट्रक से कुल 80 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें 30 कार्टन आइकोनिक व्हाइट और 50 कार्टन रॉयल स्टेज ब्रांड शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह और सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने में जुटी है। इस सफल कार्रवाई में रेंज स्पेशल टीम के उपनिरीक्षक फरमान खान, विमलेश कुमार, नानूराम (तकनीकी) तथा कांस्टेबल नरेश, भीवाराम, शिव (ड्राइवर), रविंद्र सिंह और बाबूलाल का सराहनीय योगदान रहा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें