सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में एसीबी की रेड में बड़ी अपडेट : कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर सर्च कार्यवाही में लाखों रुपए नगद, इतने किलो सोना- चांदी और करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज मिले

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 1260 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में एसीबी की रेड में बड़ी अपडेट : कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर सर्च कार्यवाही में लाखों रुपए नगद, इतने किलो सोना- चांदी और करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज मिले

बीकानेर में एसीबी की रेड में बड़ी अपडेट : कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर सर्च कार्यवाही में लाखों रुपए नगद, इतने किलो सोना- चांदी और करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज मिले
करीबन 75 लाख रूपये नकद, लाखो रूपयों की ज्वैलरी, प्लॉट, आलीशान मकान व कृषि भूमि होने की पुष्टि।
बीकानेर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. के विभिन्न टीमों द्वारा बीकानेर शहर में 03 जगह, जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड़ बीकानेर, बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर एवं आरोपी के गांव पुनरासर व आरोपी के पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी आज अलसुबह कार्यवाही करते हुए शुभकरण परिहार कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत उदट, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी के विरुद्ध दर्ज आय से अधिक प्रकरण में आरोपी के करीब 05 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छींपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो रूपये है।
उक्त गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर के द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसी क्रम में आज श्री भूवन भुषण यादव, उपमहानिरीक्षक ए सी बी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 05 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।
अब तक की गई सर्च कार्यवाही में आरोपी की निम्न अवैध परिसम्पतिया मिलने की पुष्टि हुई है, जो निम्न प्रकार से है- 
आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने से करीब 76 लाख रूपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है। 
आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम एवं बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर से करीब 1 किलो 500 ग्राम सोना और करीब 3 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है।
आरोपी के तीन आलीशान मकान एवं दो भूखंड  बीकानेर शहर में है। 
आरोपी का एक आलीशान मकान एवं दो भूखंड गांव पुनरासर में है।
आरोपी के पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है।
आरोपी के पास एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट कार, एक बोलेरो कैम्पर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक हीरो मोटरसाइकिल मिले हैं।
आरोपी के पास करोड़ों रूपये के लेन देन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही की गई, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें