सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: खेत में व्यक्ति के साथ मारपीट, पैर तोड़ा, बेटे ने लगाया ये भी आरोप

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 601 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: खेत में व्यक्ति के साथ मारपीट, पैर तोड़ा, बेटे ने लगाया ये भी आरोप

बीकानेर: खेत में व्यक्ति के साथ मारपीट, पैर तोड़ा, बेटे ने लगाया ये भी आरोप

नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट की, सिर पर लाठी से वार किया और उनकी जेब से 1 लाख 20 हजार रुपये छीन लिए। इस घटना में पीड़ित का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। पीड़ित के बेटे रामनिवास बिश्नोई ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रामनिवास बिश्नोई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 11 फरवरी 2026 को दोपहर के बाद हुई। उनके पिता अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी पड़ोसी मनीराम और उसका बेटा संजय गोदारा बिश्नोई, निवासी जेगला, एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करते हुए आए।

बीरबलराम सिगढ़ के खेत के पास मनीराम ने उनके पिता को रुकवाया।पिता के मोटरसाइकिल रोकते ही मनीराम ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर लाठी से वार किया। मोटरसाइकिल साइड में रोकते समय संजय ने पिता के दाहिने पैर पर लाठी से हमला किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मारपीट की। मनीराम ने एक पत्थर उठाकर पिता का सिर कुचलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया।इसी दौरान संजय पुत्र मनीराम ने उनके पिता की जेब से 1 लाख 20 हजार रुपए छीन लिए। पिता की 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे पूनमचंद पूनिया और ओमप्रकाश मेघवाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

मनीराम ने दोबारा पत्थर फेंकने का प्रयास किया, जिसे पूनमचंद ने छीनकर दूर फेंक दिया।कुछ ही देर में दो-तीन अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हमलावरों से पीड़ित को छुड़वाया। इसके बाद मनीराम ने धमकी दी कि आज तो इन्होंने बचा लिया, आगे जब भी अकेला मिलेगा, तो जान से मार देंगे। उसने पूनमचंद और ओमप्रकाश को भी धमकाते हुए कहा कि आप तो अभी मेरे पड़ोस में नए-नए आए हो, आगे-आगे देखते जाओ, मैं क्या-क्या करता हूं। इस मारपीट में पीड़ित पिता का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है और वे अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिसके कारण वे पुलिस थाने आने में असमर्थ हैं। पीड़ित ने अपने बेटे को पूरी घटना बताई, जिसके आधार पर रामनिवास ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें