बीकानेर: मकान की पहली मंजिल से नीचे गिरा व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत
Jan 30, 2026
Khulasa Online Reporter
2220 व्यूज़
बीकानेर: मकान की पहली मंजिल से नीचे गिरा व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के सोनी मोहल्ला में मकान की पहली मंजिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। यह घटना 29 जनवरी की अलसुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के बेटे संजय कुमार सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण अलसुबह वे मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टैग:
#BIKANER NEWS
#bikaner
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें