सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: मावा पट्टी के पास घर में घुसे नकाबपोश, महिला से मारपीट, सोने का सामान लूटकर फरार

bikaner Jan 28, 2026 Khulasa Online Reporter 1258 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: मावा पट्टी के पास  घर में घुसे नकाबपोश, महिला से मारपीट,  सोने का सामान लूटकर फरार

बीकानेर: मावा पट्टी के पास  घर में घुसे नकाबपोश, महिला से मारपीट,  सोने का सामान लूटकर फरार
बीकानेर। बड़े बाजार में मावा पट्टी के पास एक नकाबपोश युवक घर में घुसा और महिला से मारपीट कर हाथों में पहने सोने के कड़े और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिससे लुटेरे की तलाश की तलाश की जा रही है। शहर के परकोटे में स्थित सबसे व्यस्त बड़ा बाजार में मावा पट्टी के पास सुरेश कुमार बांठिया का मकान है। मंगलवार को सायंकाल वे अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे और घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। इस दौरान 7.12 बजे एक नकाबपोश युवक घर में घुसा और पुष्पा से मारपीट की। गला दबाया और महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला डर के कारण बेसुध हो गई। वारदात के बाद उसके पति सुरेश कुमार बांठियां घर पहुंचे तो महिला जमीन पर मिली। उसे हाथ लगाया तो डर के कारण शोर मचाया और होश में आने पर घटना के बारे में जानकारी दी। 

इत्तला मिलने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ सविता डाल ने बताया कि घर में घुसे युवक ने कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। सीसीटीवी में उसके फुटेज आए हैं जिसके आधार पर तलाश की जा रही है। घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला युवक मारवाड़ी में बोल रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह लॉकल हो सकता है। उसने पहले रैकी की जिससे पता चल गया कि महिला घर में अकेली है। घर में घुसकर महिला से मारवाड़ी में बात की और अचानक गला दबाकर मारपीट करने लगा। महिला असहाय हो गई तो लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें