बीकानेर: ढाणी में भीषण आग, नकदी व आभूषण सहित लाखों का नुकसान
बीकानेर: ढाणी में भीषण आग, नकदी व आभूषण सहित लाखों का नुकसान
खुलासा न्यूज़। छत्तरगढ़ उपखंड क्षेत्र के खारबारा चक 5 स्थित राजेंद्र बावरी की ढाणी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि ढाणी में रखा करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि आगामी मार्च माह में बेटी की शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए नगदी और आभूषण सुरक्षित रखे गए थे। आगजनी की इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं खारबारा सरपंच किशन लोथिया ने आगजनी की पुष्टि करते हुए प्रशासन को अवगत कराया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें