सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

23 जिलों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए जारी की चेतावनी

Jan 26, 2026 Khulasa Online Reporter 1829 व्यूज़
शेयर:
23 जिलों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए जारी की चेतावनी

23 जिलों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए जारी की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 जनवरी से सक्रिय हो गया है, जिसका सर्वाधिक प्रभाव 27 जनवरी को देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मौसम बदलेगा। इन क्षेत्रों में तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट वाले जिले
बीकानेर. अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, पाली और नागौर जिलों में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2