सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बजट घोषणा से पहले मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, राजस्थान के युवाओं और संविदाकर्मियों की जगी उम्मीदें

Jan 29, 2026 Khulasa Online Reporter 966 व्यूज़
शेयर:
बजट घोषणा से पहले मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान,  राजस्थान के युवाओं और संविदाकर्मियों की जगी उम्मीदें

बजट घोषणा से पहले मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान,  राजस्थान के युवाओं और संविदाकर्मियों की जगी उम्मीदें

डीडवाना। राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार के आगामी बजट में नई भर्तियों से जुड़ी अहम घोषणाएं की जाएंगी। मंत्री के इस बयान के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और अब सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं।

डीडवाना जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जैन श्वेतांबर तेरापंथ के 162वें मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षकों के लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने को लेकर भी निर्णय लिए जाएंगे, जिससे स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

आगामी बजट में होंगी ये घोषणाएं
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी बजट में सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि किसानों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भी कई नई योजनाएं और विशेष प्रावधान किए जाएंगे। सरकार चाहती है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

संविदाकर्मियों को मंत्री ने दिया भरोसा
संविदाकर्मियों के नियमितीकरण के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो संविदाकर्मी नियमों के अनुसार पात्र हैं, उन्हें उनका अधिकार जरूर मिलेगा। सरकार किसी भी योग्य व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने देगी और सभी फैसले कानून के दायरे में रहकर लिए जाएंगे।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2