सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थानी साहित्य और संस्कृति के विकास में विधायक जेठानंद व्यास के प्रयास लाए रंग : डूंगर कॉलेज के राजस्थानी के तीन रिक्त पदों पर हुई सहायक आचार्यों की नियुक्ति

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 89 व्यूज़
शेयर:
राजस्थानी साहित्य और संस्कृति के विकास में विधायक जेठानंद व्यास के प्रयास लाए रंग : डूंगर कॉलेज के राजस्थानी के तीन रिक्त पदों पर हुई सहायक आचार्यों की नियुक्ति

राजस्थानी साहित्य और संस्कृति के विकास में विधायक जेठानंद व्यास के प्रयास लाए रंग : डूंगर कॉलेज के राजस्थानी के तीन रिक्त पदों पर हुई सहायक आचार्यों की नियुक्ति
पिछले लंबे समय से रिक्त चल रहे थे तीनों पद
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के प्रयासों से राजकीय डूंगर महाविद्यालय में राजस्थानी साहित्य विभाग के तीन रिक्त पदों पर सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है। इसके लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा आदेश जारी किए हैं। विधायक व्यास ने बताया कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय के राजस्थानी विषय में विगत पांच वर्ष से स्वीकृत तीन पद रिक्त चल रहे थे। जबकि इस समय  विभाग की यूजी और पीजी कक्षाओं में पांच सौ से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जो राजस्थान में सर्वाधिक हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान लोकसेवा आयोग ने नए सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की। इनमें राजस्थानी विषय में कुल छह अभ्यर्थियों का चयन पदस्थापन हेतु चयन हुआ। विधायक के संज्ञान में जैसे ही यह जानकारी आई, उन्होंने उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा को इसके लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा और संस्कृति हमारी धडक़न है। इसके मद्देनजर इस विषय और संस्कृति के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध दिया। बुधवार को जब सूची जारी हुई तो विधायक के प्रयास रंग लाए और तीन सहायक आचार्यों की नियुक्त हुई। उन्होंने बताया कि राजकीय डूंगर कॉलेज की पिछले पांच वर्षों से लंबित मांग तो पूरी हुई है। अब विद्यार्थी यहां राजस्थानी विषय पढ़ सकेंगे, जो राजस्थानी साहित्य एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। राजस्थानी के समर्थकों और साहित्यकारों सहित विभिन्न संगठनों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया है और उनके इस कार्य को राजस्थानी के विकास  में मील का पत्थर बताया है।

 

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें