सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्कराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Feb 03, 2026 Khulasa Online Reporter 847 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्कराई बाइक,  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बीकानेर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्कराई बाइक,  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

खुलासा न्यूज़। नोखा में सोमवार रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लखोटिया प्याऊ के पास हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच स्थित खेजड़ी के पेड़ से टकरा गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक एक ही वाहन पर सवार होकर घर से निकले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील पंचारिया (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही नोखा थाना के एएसआई राजूराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS #bikaner #Breaking News
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें