अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय के बच्चे की दर्दनाक मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय के बच्चे की दर्दनाक मौत
बीकानेर। । अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर जेतपुर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय के एक शावक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हाल ही में हुई, जिसकी सूचना मिलते ही पशु प्रेमी और समाजसेवी घटनास्थल पर पहुंचे।घटनास्थल पर पहुंचने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता भजन यादव, हरीश सोनी और हनुमान मूंड प्रमुख थे। जेतपुर टोल कर्मचारी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। सभी के सहयोग से मृत नीलगाय के शावक का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय निवासियों ने मेगा हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने वाहन चालकों से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
