सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

जिला अस्पताल (सेटेलाइट) में अब ओपीडी पर्ची बनवाने और आईपीडी फाइल खुलवाने के लिए आभा आईडी अनिवार्य, जानें कैसे बनवा सकते है?

Feb 25, 2026 Khulasa Online Reporter 603 व्यूज़
शेयर:
जिला अस्पताल (सेटेलाइट) में अब ओपीडी पर्ची बनवाने और आईपीडी फाइल खुलवाने के लिए आभा आईडी अनिवार्य, जानें कैसे बनवा सकते है?

जिला अस्पताल (सेटेलाइट) में अब ओपीडी पर्ची बनवाने और आईपीडी फाइल खुलवाने के लिए आभा आईडी अनिवार्य

बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में अब ओपीडी पर्ची बनवाने और आईपीडी फाइल खुलवाने के लिए आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) अनिवार्य कर दी गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अस्पताल परिसर में अलग से आभा हेल्पलाइन काउंटर लगाया गया है। यहां मरीज अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर अपनी आभा आईडी बनवा सकते हैं।

आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है। यह 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी है, जिसमें व्यक्ति के मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं। यह पूरी व्यवस्था केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत चल रही है। मरीज खुद भी घर बैठे आभा आईडी बना सकते हैं।

आभा आईडी बनाने के दो मुख्य तरीके हैं। पहला तरीका आधिकारिक वेबसाइट https://abha.abdm.gov.in पर जाकर है। यहां 'Create ABHA Number' पर क्लिक करें, आधार नंबर डालें, मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें, जानकारी कन्फर्म करें और 14 अंकों की आभा आईडी प्राप्त करें। दूसरा तरीका मोबाइल ऐप से है। प्ले स्टोर से ABDM Health Records या Ayushman App डाउनलोड करें और उसी प्रक्रिया को फॉलो करें।

ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए मरीज को आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए) या सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। डिजिटल टोकन दिखाकर भी पर्ची ली जा सकती है। आरोग्य सेतु या आयुष्मान भारत ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर काउंटर पर पर्ची प्राप्त की जा सकती है।

अस्पताल के आईटी विशेषज्ञ शिशव जैन और ओ पीडी इंचार्ज अमित वशिष्ठ ने बताया कि इस व्यवस्था से मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल हो जाएंगे, बार-बार जांच दोहराने की जरूरत कम होगी और इलाज में आसानी होगी। यह व्यवस्था पहले से पीबीएम अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों में लागू हो चुकी है। राज्य सरकार समय-समय पर इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करती रहती है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें