सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

Feb 19, 2026 Khulasa Online Reporter 2330 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर 

बीकानेर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने वाहन स्वामियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 167 (1) एवं (2) के तहत बनाए गए चालानों की सूचना वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से सीधे प्राप्त होगी। इसके साथ ही वाहन पंजीयन से जुड़ी सभी सेवाओं में अद्यतन मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अब नए पंजीयन, पंजीयन नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन सहित अन्य सेवाओं के दौरान वाहन स्वामी को अपना अपडेटेड मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी वाहन पोर्टल पर दर्ज कराना होगा।

विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की चालान सूचना, प्रवर्तन कार्रवाई या अन्य सेवा संबंधी जानकारी समय पर संबंधित वाहन स्वामी तक पहुंचे। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या ने बताया कि यदि मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अपडेट नहीं होगी तो चालान अथवा अन्य सूचना प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। इसलिए सभी वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेजों में दर्ज संपर्क विवरण की जांच कर आवश्यकतानुसार अपडेट करवा लें।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें