सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

एनएसएस शिविर के समापन दिवस पर वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता एवं समापन समारोह का आयोजन

Feb 05, 2026 Khulasa Online Reporter 53 व्यूज़
शेयर:
एनएसएस शिविर के समापन दिवस पर वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता एवं समापन समारोह का आयोजन

एनएसएस शिविर के समापन दिवस पर वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता एवं समापन समारोह का आयोजन

बीकानेर। आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के सप्तम एवं अंतिम दिवस का आयोजन पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता एवं समापन समारोह के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दिनभर आयोजित गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

दिन के प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न बंजर एवं खाली स्थानों पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए खरपतवार नियंत्रण (Weed Management) का कार्य भी किया गया। स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा हरित परिसर के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वृक्षारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पौधों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

द्वितीय सत्र में डॉ. हरमीत सिंह द्वारा “समाज में नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा एवं जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवा समाज को नशा मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

तृतीय सत्र में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेजर एस. एल. राठी एवं श्री घनश्याम बिठ्ठू जी जिला समन्वयक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक चेतना की सराहना की तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
समापन समारोह के दौरान डॉ. टी. एस. राजपुरोहित द्वारा सात दिवसीय शिविर की समस्त गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को थीम आधारित क्रम में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस प्रतिवेदन में स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल एवं विधिक साक्षरता, ग्रामीण सेवा गतिविधियाँ, खेल एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा युवा सशक्तिकरण से संबंधित सभी कार्यों को क्रमबद्ध रूप से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा शिविर के अनुभव साझा किए गए तथा सात दिवसीय गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समुचित प्रबंधन एवं प्रस्तावना डॉ. आर. के. सोनी द्वारा की गई, जबकि संपूर्ण शिविर गतिविधियों का समन्वय एवं मार्गदर्शन एनएसएस समन्वयक डॉ. बी. एस. राठौड़ द्वारा किया गया।

इन सभी प्रेरणादायक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण गतिविधियों के साथ सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें