सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

पुलिस व बीएसएफ ने कार्यवाही करते हुए घर पर छापा मारकर गांजा, स्मैक सहित देशी पिस्टल बरामद की

Feb 20, 2026 Khulasa Online Reporter 293 व्यूज़
शेयर:
पुलिस व बीएसएफ ने कार्यवाही करते हुए घर पर छापा मारकर गांजा, स्मैक सहित देशी पिस्टल बरामद की


पुलिस व बीएसएफ ने कार्यवाही करते हुए घर पर छापा मारकर गांजा, स्मैक सहित देशी पिस्टल बरामद की
बीकानेर।  बॉर्डर इलाके खाजूवाला में पुलिस और बीएसएफ ने कस्बे की तावणिया कॉलोनी एक घर से गांजा, स्मैक और देशी पिस्टल बरामद की है। अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को सुबह खाजूवाला में पुलिस और बीएसएफ को संयुक्त गश्त के दौरान कस्बे की तावणिया कॉलोनी निवासी रमेश कुमार पूनिया के मकान में मादक पदार्थ की इत्तला मिली थी। संयुक्त रूप से मकान पर दबिश देकर तलाशी ली गई तो कमरे 7.26 ग्राम स्मैक, रोल किए गए 20 रुपए के दो और 10 रुपए के चार नोट, फॉइल पेपर बरामद हुए। मकान की बाखल की तलाशी ली तो पुराने व सूखे खींपों के नीचे गढ्ढ़े में प्लास्टिक के थैले में छिपाकर रखा 2.115 किग्रा गांजा बरामद हुआ। उसके बाद मकान में मौजूद रमेश की तलाशी ली तो उसके पास देशी पिस्टल मिली।
पुलिस ने मादक पदार्थ और पिस्टल जब्त कर रमेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से पूछताछ में पता चला है कि उसने स्मैक एडीएम निवासी गुरतेजसिंह, 2500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से, गांजा दंतौर निवासी विष्णु बिश्नोई से 1500 रुपए प्रति किग्रा और पिस्तौल 24बीडी निवासी विनोद बेनीवाल से ली थी। खाजूवाला थाने में अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही में खाजूवाला पुलिस थाने के एसएचओ प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी, बीएसएफ 96वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल रविन्द्रसिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल और अन्य सदस्य शामिल थे।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें