सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

कुंभ राशि में बनेगा पंचग्रही राजयोग, इन राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली

Feb 11, 2026 Khulasa Online Reporter 1905 व्यूज़
शेयर:
कुंभ राशि में बनेगा पंचग्रही राजयोग, इन राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली

 कुंभ राशि में बनेगा पंचग्रही राजयोग, इन राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली

फरवरी का महीना इस बार ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है और वजह है ग्रहों की बदलती स्थिति. कुछ ग्रह पहले ही राशि बदल चुके हैं और कुछ अभी बदलाव की तैयारी में हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय कुंभ राशि में शनि के साथ बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं. 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ में प्रवेश करेंगे. इसक बाद 17 फरवरी को चंद्रमा के आने से यहां पांच ग्रह एक साथ हो जाएंगे, जिससे पंचग्रही योग बनेगा. चंद्रमा 19 फरवरी की सुबह तक कुंभ में बैठे रहेंगे, इसलिए इन दो दिनों का प्रभाव खास रहेगा. 17 फरवरी को कुंभ राशि में पंचग्रही योग बनने से कुछ राशियों को अच्छा फायदा मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि पंचग्रही योग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है. 

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह योग नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल माना जा रहा है. नौकरी करने वालों को सराहना मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. हालांकि, सेहत को हल्के में न लें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय आर्थिक राहत का हो सकता है. अगर पिछले दिनों पैसों को लेकर दबाव था, तो अब स्थिति बेहतर हो सकती है. निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं. विदेश से जुड़े काम या यात्रा के योग भी बन सकते हैं. कोई फायदेमंद समझौता हाथ लग सकता है.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है. दोस्तों और वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसान हो सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि साहस ही आपको आगे ले जाएगा.
 
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग स्थिरता और संतुलन लेकर आ सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी. छोटी यात्रा का योग बन सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है. निजी जीवन में भी आकर्षण और मधुरता बनी रहेगी.

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें