सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी तस्कर को हरियाण से दबोचा, इतने साल से चल रहा था फरार

Jan 24, 2026 Khulasa Online Reporter 30 व्यूज़
शेयर:
पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी तस्कर को हरियाण से दबोचा, इतने साल से चल रहा था फरार


पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी तस्कर को हरियाण से दबोचा, इतने साल से चल रहा था फरार
बीकानेर।  बज्जू जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बज्जू की टीम ने करीब चार वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी तस्कर को हरियाणा के फतेहाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर हेमन्त कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा वृताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह के सुपरवीजन में की गई।
थानाधिकारी बज्जू पुलिस निरीक्षक जगदीश पांडर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी व गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए करनैल सिंह उर्फ मैम्बर (50) पुत्र जुगलाल उर्फ जुगलसिंह, निवासी हिजरावां कलां, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
22 किलो डोडा पोस्त के मामले में था फरार
पुलिस के अनुसार आठ नवंबर 2021 को बज्जू थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर के 931 आरडी चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 22 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया था। उस समय आरोपी करनैल सिंह मौके से फरार हो गया था, जबकि वाहन चालक हरविंद्र सिंह और महिला आरोपी चरणजीत कौर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। तब से आरोपी करनैल सिंह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
आगे की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम
थानाधिकारी जगदीश पांडर, कांस्टेबल रामकुमार विश्नोई, कांस्टेबल रामेश्वरलाल विश्नोई शामिल रहे।

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS #KHULASAONLINE #crime news
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें