हजारों रुपये के साथ पुलिस ने आधे दर्जन जुआरियों को गली में जुआ खेलते पकड़ा
Feb 16, 2026
Khulasa Online Reporter
670 व्यूज़
हजारों रुपये के साथ पुलिस ने आधे दर्जन जुआरियों को गली में जुआ खेलते पकड़ा
बीकानेर। सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने बीती रात करीब 12.15 बजे जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सेरूणा की आम गली में मध्यरात्रि को थानाधिकारी संध्या बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस टीम ने जुआ खेलते 6 जनों को गिरफ्तार किया। बिश्नोई ने बताया कि गांव सेरूणा की आम गली में जुआ खेल रहे लालचंद सोनी, ओमप्रकाश जाट, सोहनलाल जाट, बीरबल जाट, कोडाराम जाट व पूर्णाराम जाट को गिरफ्तार किया। आरोपियों से ताश पत्ते व जुए की 36,300 रूपए नगद राशि भी टीम ने जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
