15 वर्षीय युवती को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपी, अपहरण के आरोप में युवक को दबोचा
15 वर्षीय युवती को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपी, अपहरण के आरोप में युवक को दबोचा
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के सेरुणा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया व अपहरण के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के निर्देशन में मामले के जांच अधिकारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने 15 फरवरी को युवती को दस्तयाब किया व हाईकोर्ट के आदेश पर परिजनों के साथ भेज दिया गया है। वहीं 19 फरवरी, गुरुवार दोपहर 3.30 बजे युवती के अपहरण के आरोप में आरोपी 24 वर्षीय सुरेश पुत्र दियालराम बावरी निवासी बोडवा, कुचेरा, जिला नागौर को क्षेत्र के गांव देराजसर में स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को हवालात में बंद किया , कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
