बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा एवं एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में बीछवाल पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर टीम ने हुसंगसर झील के पास दबिश दी, जहां से बबलू निवासी मघाराम पुत्र कोजूराम को 8 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा के साथ पकड़ा गया। बरामद डोडा को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में रवि घुमरिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
