सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में इस रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

Feb 02, 2026 Khulasa Online Reporter 835 व्यूज़
शेयर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में इस रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में इस रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

जयपुर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल बजट 2026-27 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राजस्थान से जुड़े बड़े रेल प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- राजस्थान को रेल बजट में 10 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। जो कांग्रेस के समय मिलने वाले बजट से करीब 15 गुना ज्यादा है। वर्तमान में राजस्थान में कुल 56 हजार करोड़ रुपए के रेल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। वहीं, रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया- जैसलमेर के रेलवे स्टेशन का काम पूरा होने पर पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

रेल मंत्री ने बताया- राजस्थान में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ ही ट्रैक बचे हैं, जिन पर काम जारी है। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होगा, वैसे-वैसे नए रेल प्रोजेक्ट्स और गाड़ियां भी शुरू की जाएंगी। राजस्थान से कई नई गाड़ियां चालू की गई हैं। इनमें कई पॉपुलर ट्रेनें भी शामिल हैं।

रेल मंत्री ने बताया- जोधपुर और बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा जैसलमेर से स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस भी चालू की गई है। जोधपुर और पाली से हैदराबाद, चेन्नई और पुणे के लिए भी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आने वाले समय में और नई गाड़ियों को चलाने की तैयारी की जा रही है।

एक महीने में पूरा होगा जैसलमेर स्टेशन का रिडेवलपमेंट

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के 5 स्टेशनों का उद्घाटन पहले ही हो चुका है। आने वाले कुछ महीनों में 10 और स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। जैसलमेर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम अगले एक महीने में पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया- जयपुर रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

गांधनगर रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में

वहीं, गांधीनगर रेलवे स्टेशन के कॉनकोर्स का काम भी अंतिम चरण में है। बचे हुए काम अगले दो महीनों में पूरे हो जाएंगे, इसके बाद इसका भी उद्घाटन किया जाएगा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें