सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

शतभिषा नक्षत्र में होगा राहु का प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Feb 09, 2026 Khulasa Online Reporter 1473 व्यूज़
शेयर:
शतभिषा नक्षत्र में होगा राहु का प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

 शतभिषा नक्षत्र में होगा राहु का प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Rahu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु को रहस्यमयी और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. इसे अचानक बदलाव, महत्वाकांक्षा, भ्रम और भौतिक सफलता से जोड़ा जाता है. जब राहु अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलता है तो उसका असर किसी न किसी रूप में सभी राशियों पर दिखाई देता है.
इस समय राहु कुंभ राशि में स्थित है और शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहा है. 25 जनवरी को राहु शतभिषा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है और मार्च के अंत तक इसी प्रभाव में रहेगा. शतभिषा नक्षत्र को ज्योतिष में उपचार और सुधार का नक्षत्र कहा जाता है, इसलिए इस दौरान कई लोगों के जीवन में चल रही समस्याओं में धीरे-धीरे राहत मिल सकती है. यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है. अब जानते हैं किन राशियों को इस बदलाव से अधिक लाभ मिल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु का यह परिवर्तन आय और लाभ से जुड़ा संकेत दे रहा है. अचानक धन लाभ के अवसर बन सकते हैं. पुराने निवेश, शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी से फायदा मिलने की संभावना है. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है. हालांकि, इस समय शॉर्टकट अपनाने से बचें. गलत रास्ते से कमाया गया लाभ नुकसान भी दे सकता है. सामाजिक पहचान बढ़ सकती है और आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं.
 
मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह समय सोच और दृष्टिकोण में बदलाव लेकर आ सकता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. अध्यात्म या किसी विशेष विषय की गहराई से पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है. पिता या गुरु समान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. जो लोग रिसर्च, हीलिंग या जांच-पड़ताल से जुड़े क्षेत्रों में हैं, उन्हें खास लाभ मिल सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है. संपत्ति या पारिवारिक निवेश से लाभ होने की संभावना है. परिवार के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अचानक मिलने वाले अवसरों को समझदारी से अपनाएं. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और अपनी योजनाओं को बहुत अधिक सार्वजनिक न करें.

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें