सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

स्पा सेंटर के शक में दबिश, नशे में मिला युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से पूछताछ

Feb 03, 2026 Khulasa Online Reporter 2284 व्यूज़
शेयर:
स्पा सेंटर के शक में दबिश, नशे में मिला युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से पूछताछ

स्पा सेंटर के शक में दबिश, नशे में मिला युवक गिरफ्तार, चार युवतियों से पूछताछ  
अजमेर। अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर रोड आगरा गेट के पास एक इमारत में स्पा सेंटर के संचालन के शक में दबिश दी। पुलिस को मौके पर एक युवक व चार युवतियां मिली। हालांकि स्पा सेंटर जैसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने युवतियों को थाने में तस्दीक के बाद छोड़ दिया, जबकि युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि आगरा गेट के निकट जयपुर रोड पर एक इमारत में स्पा सेन्टर संचालन की सूचना पर कोतवाली थाने की टीम ने दबिश दी।

दबिश के दौरान बिल्डिंग में चार युवतियां व स्थानीय युवक सुशील उर्फ दीपक शर्मा मिला। प्रारम्भिक पड़ताल में दीपक नशे की हालत में मिला। हालांकि पुलिस को ग्राहक जैसा कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने चारों युवतियों से थाने में पूछताछ की तो उन्होंने इवेन्ट में पुष्पवर्षा का काम करना व दीपक द्वारा उन्हें काम के लिए बुलाना बताया। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें