सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में पारा 30 डिग्री के पार, जानिए- अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 620 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में पारा 30 डिग्री के पार, जानिए- अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर में पारा 30 डिग्री के पार, जानिए- अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर। राजस्थान में अब दिन गर्म होने लगे हैं। यहां तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हो रहा है। दिन में तेज धूप रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर समेत 8 शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, कुछ शहरों में रात में भी सर्दी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 3-4 दिनों तक मौसम साफ रहने और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो उत्तरी जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में सुबह से दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन शाम होते-होते यहां भी आसमान साफ हो गया।

सोमवार को दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। बाड़मेर के अलावा जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में 30.6-30.6, फलोदी और जवाई (पाली) में 30.2, डूंगरपुर में 30.1, जालौर में 30 और चित्तौड़गढ़ में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर रहा।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें