गोल्डन गेट एकेडमी करमीसर की छात्रा रानू गोदारा ने SGFI नेशनल में जीता सिल्वर मेडल
गोल्डन गेट एकेडमी करमीसर की छात्रा रानू गोदारा ने SGFI नेशनल में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर। महाराष्ट्र के नांदेड़ में 28 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित SGFI नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्डन गेट एकेडमी की होनहार खिलाड़ी रानू गोदारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
रानू गोदारा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें बीकानेर जिले से वह एकमात्र खिलाड़ी थीं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के कोच हैप्पी परिहार, प्राचार्या कंचन वर्मा एवं निदेशक सुरेन्द्र कूकणा ने रानू गोदारा को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें