सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बड़ी खबर: RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 5.25% पर बरकरार, लोन और EMI को राहत

Feb 06, 2026 Khulasa Online Reporter 677 व्यूज़
शेयर:
बड़ी खबर: RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 5.25% पर बरकरार, लोन और EMI को राहत

 बड़ी खबर: RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 5.25% पर बरकरार, लोन और EMI को राहत

खुलासा न्यूज़, नई दिल्ली।  भारतीय रिज़र्व बैंक ने आम लोगों और कर्ज लेने वालों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखा गया है। इसका सीधा मतलब है कि फिलहाल लोन महंगे नहीं होंगे और मौजूदा EMI में भी कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। Reserve Bank of India के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार, 6 फरवरी को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। RBI बैंकों को जिस दर पर कर्ज देता है, उसे रेपो रेट कहा जाता है। जब रेपो रेट घटता है तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और उसका फायदा ग्राहकों को कम ब्याज दर के रूप में मिलता है। दिसंबर में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर इसे 5.25% किया था, जिसे अब बरकरार रखा गया है।

2025 में चार बार ब्याज दरों में कटौती

फरवरी 2025 में ब्याज दर 6.5% से घटाकर 6.25% की गई। यह कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। अप्रैल 2025 में दूसरी बार 0.25% की कटौती। जून 2025 में तीसरी बार 0.50% की बड़ी कटौती। दिसंबर 2025 में 0.25% की कटौती के बाद दर 5.25% पर पहुंची। महंगाई पर RBI का अनुमान। RBI के अनुसार फिलहाल महंगाई की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि: वित्त वर्ष 2026 के लिए रिटेल महंगाई दर 2.1% रहने का अनुमान। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1) में महंगाई 4% , दूसरी तिमाही (Q2) में 4.2%, वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में 3.2% रहने का अनुमान। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि महंगाई कुछ समय के लिए हल्की बढ़त दिखा सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह RBI के तय दायरे में ही रहेगी।

कीमती धातुओं में दिख रहा असर
RBI गवर्नर ने बताया कि फिलहाल महंगाई का दबाव कम है। केवल सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं में वैश्विक उतार-चढ़ाव के कारण असर देखा जा रहा है, जबकि बाकी जरूरी वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में हैं। उन्होंने आगे कहा कि अप्रैल में आने वाली अगली मॉनेटरी पॉलिसी में पूरे साल के लिए CPI महंगाई दर का विस्तृत अनुमान जारी किया जाएगा, तब तक नई सीरीज के तहत और ज्यादा आंकड़े भी उपलब्ध होंगे।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें