सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री बोले - खेजड़ी सिर्फ पेड़ नहीं, राजस्थान की पहचान, कुछ लोग सुलगा रहे हैं राजनीति की चिंगारी

Feb 08, 2026 Khulasa Online Reporter 145 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री बोले - खेजड़ी सिर्फ पेड़ नहीं, राजस्थान की पहचान, कुछ लोग सुलगा रहे हैं राजनीति की चिंगारी

बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री बोले - खेजड़ी सिर्फ पेड़ नहीं, राजस्थान की पहचान, कुछ लोग सुलगा रहे हैं राजनीति की चिंगारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- खेजड़ी सिर्फ एक पेड़ नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की पहचान और बिश्नोई समाज की आस्था से जुड़ा विषय है।

बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन पर भागीरथ चौधरी ने कहा- राजनीति में अक्सर कुछ लोग शांति होने पर भी 'चिंगारी' लगाने की कोशिश करते हैं।

उनका इशारा साफ था कि इस आंदोलन को राजनीतिक हवा देने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार समाधान की दिशा में काम कर रही है।

केन्द्र सरकार के बजट पर उदयपुर में प्रेसवार्ता के दौरान भागीरथ चौधरी ने ये बातें कहीं।

भागीरथ चौधरी ने कहा- राजस्थान सरकार खेजड़ी के पूरे मामले को बहुत गंभीरता से देख रही है। सरकार कभी नहीं चाहती कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो, खासकर खेजड़ी जैसे पवित्र और उपयोगी वृक्ष की।

बिश्नोई समाज के त्याग को याद करते हुए कहा- इस समाज ने पेड़ों को बचाने के लिए पहले भी कई बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उनका इतिहास पर्यावरण संरक्षण की मिसाल है। सरकार अब इस कोशिश में है कि इस समस्या का कोई उचित समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए।

खेजड़ी विवाद के अलावा चौधरी ने कृषि और अर्थव्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार देश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इस दौरान उन्होंने 'जीरामजी' योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इसमें काम करने वालों को पूरे दाम मिलेंगे।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें