सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर कर्मचारी से 13 लाख ठगे, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार

Feb 12, 2026 Khulasa Online Reporter 1260 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर कर्मचारी से 13 लाख ठगे, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर कर्मचारी से 13 लाख ठगे, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। हरियाणा के फतेहाबाद जिले की साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने के मामले में बीकानेर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लाखोटियों का चौक निवासी वेदप्रकाश छगानी के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साइबर थाना प्रभारी राहुल देव के अनुसार भूना के वार्ड नंबर 10 निवासी सेवानिवृत्त वीएलडीए लेखराज ने शिकायत दर्ज करवाई थी। 6 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताया। आरोपी ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड पर फर्जी खाता खोलकर आतंकवादी गतिविधियों में धन ट्रांसफर किया गया है। डर पैदा करने के लिए आरबीआई के नाम से फर्जी पत्र भी भेजा गया और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी गई।

भय के कारण शिकायतकर्ता ने 7 नवंबर से 11 नवंबर 2025 के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में आरटीजीएस/एनईएफटी के जरिए 13 लाख 5 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब रकम वापस नहीं आई और अतिरिक्त पैसों की मांग जारी रही, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर 17 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस केस में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें